दीपावली या दिवाली हिंदुओं के चार प्रमुख त्योहारों में से एक है, यह दीपों और रौशनी का त्योहार है जिसके अध्यात्मिक मान्यताओं के साथ -साथ स्वच्छता व हमारे पर्यावरण को संतुलित करने में भी अहम भूमिका हैI जिससे हमारे शारीरिक ,आंतरिक मन को भी स्वस्थ रहने में अहम भूमिका निभाता है, दीपावली जब भी आता है लोगों में जबरदस्त उत्साह व खुशी चेहरे पर देखते ही बनती हैI दीपावली का अर्थ है दीपों का त्योहर अर्थात प्रकाश का प्रतीक जो अंधेरों में प्रकाश फैला कर डरावनी अंधेरे को दूर करता है उसी प्रकार इस पर्व का महत्व है कि दीपावली मनाने से हमारे बुरे विचार और अज्ञानी जीवन में ज्ञान फैलाकर वास्तविक दुनिया से रूबरू कराता हैI